बीजेपी जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने मंगलवार को जिला कार्यालय पर भाजपा मंडल अध्यक्षों का स्वागत किया। राकेश शर्मा ने सभी का एक-एक कर स्वागत किया और उन्हें मिठाई खिलाई। कार्यक्रम में शामिल हुए मंडल अध्यक्षों ने भी जिला भाजपा अध्यक्ष का स्वागत किया। जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने मंडल अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं आशा करता हूं कि भारतीय जनता पार्टी की मजबूती के लिए आप पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ काम करेंगे ऐसा मुझे पूरा विश्वास है। आपको मंडल अध्यक्ष के रूप में जो जिम्मेदारी मिली है उसका निर्वहन आपको बहुत ही सोच समझ कर पार्टी के सिद्धांतों पर चलते हुए करना है। आपके और ऊर्जावान कार्यकर्ताओं की दम पर बीजेपी बूथ लेवल से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। आपका हमारा सौभाग्य है कि हम विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं और आम जनता की सेवा कर रहे हैं। इस मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा सहित अनेक वरिष्ठ भाजपा नेता एवं नवागत मंडल अध्यक्ष सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। 6 मंडल अध्यक्षों की घोषणा बाकी गौरतलब है बीजेपी ने अब तक 27 मंडल अध्यक्षों में से 21 अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। इन्हीं 21 मंडल अध्यक्षों का मंगलवार को स्वागत किया गया। जबकि, 6 मंडल अध्यक्ष की घोषणा होना अभी बाकी है।