रायसेन में यातायात पुलिस की कार्रवाई:ओवरलोड बसों सहित अन्य वाहनों पर लगाया 7 हजार का जुर्माना; जागरूक नागरिक हुए सम्मानित

रायसेन में यातायात पुलिस ने रविवार को एक विशेष अभियान के दौरान दोहरी कार्रवाई की। पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाया, जबकि नियमों का पालन करने वालों को सम्मानित किया। यातायात प्रभारी लता मालवीय ने बताया कि नगर के सागर रोड, पठारी और खरवई के पास वाहनों की जांच के दौरान तीन बसों में क्षमता से अधिक यात्री मिले। 52 सीटर बसों में 60 यात्रियों को भरा गया था, जिनमें कई यात्री खड़े होकर यात्रा कर रहे थे। इन तीनों बसों पर 3 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। कुल 14 वाहनों पर चालानी कार्रवाई कर सात हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया। जागरूक नागरिकों को फूल देकर किया सम्मानित उन्होंने बताया कि एसपी पंकज कुमार पांडे के निर्देश पर चल रहे यातायात जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसमें स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी दी जा रही है। साथ ही, कृषि उपज मंडी में किसानों को ट्रैक्टर-ट्राली पर रेडियम पट्टी लगाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। सड़कों पर सीट बेल्ट और हेलमेट का उपयोग करने वाले जागरूक नागरिकों को फूल देकर सम्मानित किया जा रहा है। यह अभियान 31 जनवरी तक चलेगा। देखें कार्रवाई की तस्वीरें..

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *