रायसेन में सड़कों से हटेगा फल-सब्जी बाजार:कल से रामलीला मैदान के पास नई व्यवस्था, जाम से मिलेगी राहत

रायसेन में शहर की सड़कों पर लगने वाले फल और सब्जी बाजार को अब रामलीला मैदान के पास नए स्थान पर शिफ्ट किया जा रहा है। नगर पालिका प्रशासन ने यह निर्णय लिया है, जिसके तहत बुधवार सुबह 7 बजे से सभी विक्रेता अपने ठेले लेकर नए स्थान पर पहुंचेंगे। नगर पालिका प्रशासन ने रामलीला मैदान के पास पूरी मैपिंग कर 10×10 फीट की जगह निर्धारित की है। इसके साथ ही, बाजार के बीच में 10 फीट चौड़ी छोड़ी गई है ताकि आवागमन सुचारु रहे। जाम से मिलेगी राहत
यह कदम शहर की सड़कों पर फल और सब्जी विक्रेताओं द्वारा दुकानें लगाने से होने वाली दिनभर की जाम की स्थिति और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उठाया गया है। सड़क किनारे लगने वाली दुकानों के कारण यातायात बाधित होता था। इस संबंध में सहायक कलेक्टर कुलदीप पटेल, नगर पालिका सीएमओ सुरेखा जाटव सहित अन्य अधिकारियों ने सभी फल और सब्जी विक्रेताओं के साथ एक बैठक की थी। बैठक में उन्हें नए स्थान पर दुकानें लगाने के लिए पहले ही सूचित कर दिया गया था। नगर पालिका सोमवार से ही मुनादी कराकर सभी दुकानदारों को बुधवार सुबह 7 बजे रामलीला मैदान के पास पहुंचने का निर्देश दे रही है। नगर पालिका सीएमओ सुरेखा जाटव ने सभी दुकानदारों से अपील की कि वे बुधवार सुबह 7 बजे से अपनी दुकानें रामलीला मैदान के पास निर्धारित स्थान पर लगाएं और नई व्यवस्था में सहयोग करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *