कांकेर| जिले के अंतागढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत नवागांव की आश्रित ग्राम कोटनखोड़ में नवीन उचित मूल्य दुकान आबंटित किए जाने के लिए आवेदन 6 मार्च तक मंगाए गए हैं। उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए वृहत्ताकार आदिम जाति बहुउद्देशीय सहकारी समिति, महिला स्व-सहायता समूह जिनका पंजीयन ग्राम पंचायत में आवेदन पत्र प्रस्तुत करने के कम से कम तीन माह पूर्व पंजीकृत व कार्यक्षेत्र ग्राम पंचायत नवागांव का होना चाहिए। इसी प्रकार वन सुरक्षा समिति एवं अन्य सहकारी समिति जिनका पंजीयन छत्तीसगढ़ सहकारी सोसाइटी अथवा स्वायत सहकारिता के अधीन तीन माह पूर्व से पंजीकृत हो। ऐसे इच्छुक पात्र एजेंसी उक्त निर्धारित तिथि तक एसडीएम अंतागढ़ में आवेदन जमा कर सकते हैं।


