धमतरी| सुभाष नगर और लालबगीचा वार्ड की राशन दुकान एक ही परिसर में संचालित हो रही हैं। सुभाष नगर के पुराना कांजी हाउस परिसर से ही दोनों वार्डों के लोगों को राशन वितरण किया जाता है, लेकिन सेल्समेन की लापरवाही कभी भी भारी पड़ सकती है। दुकान बंद करने के बाद यहां का मुख्य गेट को खुला ही छोड़ दिया जाता है। यही नहीं इस परिसर की चाबी भी एक व्यक्ति के पास छोड़कर चले जाते हैं। इससे कभी भी यहां पीडीएस का खाद्यान्न की हेरफेर की आशंका बनी रहती है। खाद्य विभाग को इस ओर संज्ञान लेना चाहिए। राशन दुकान बंद करते समय मुख्य द्वार में ताला लगाकर चाबी सेल्समेन को लेना जाना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा है। -राजेश कुमार, सुभाष नगर


