कोरबा | जिला कांग्रेस ने शुक्रवार को जिला खाद्य अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर राशन वितरण में गड़बड़ी की शिकायत की है। जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष व पार्षद मुकेश राठौर, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू ने आरोप लगाया कि उचित मूल्य की दुकानों में गंभीर अनियमितता की जा रही है। खाद्य विभाग की लापरवाही के कारण ही हितग्राहियों को परेशान होना पड़ रहा है। फरवरी का राशन अभी तक नहीं मिल पाया है। ऐसे कई संचालक हैं जो एक से अधिक दुकान का संचालन कर रहे हैं। इसकी वजह से भी लोगों को परेशानी हो रही है। एक बार में पूरा राशन नहीं देते। इसकी जांच कराई जानी चाहिए। राशन दुकानों को समय सारणी के अनुसार खोलने की व्यवस्था की जानी चाहिए। इस समस्या को देखते हुए फरवरी और मार्च का राशन एक साथ दिया जाए।


