राष्ट्रपति और रक्षामंत्री कल जैसलमेर आएंगे:CM भजनलाल करेंगे अगवानी; एयरफोर्स का वायुशक्ति युद्धाभ्यास 27 को

पाकिस्तान बॉर्डर के पास जैसलमेर के फील्ड फायरिंग रेंज में होने वाले भारतीय वायुसेना के युद्धाभ्यास ‘वायु शक्ति-2026’ की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इसमें शामिल होने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल शाम तक जैसलमेर पहुंचेंगे। मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अगवानी (रिसीव) सीएम भजनलाल शर्मा करेंगे। राष्ट्रपति और रक्षा मंत्री के आगमन को देखते हुए जैसलमेर और पोकरण में सुरक्षा व्यवस्था को ‘अलर्ट मोड’ पर रखा गया है। जिला प्रशासन और वायुसेना के अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का अंतिम रिव्यू किया है। वायुसेना स्टेशन से लेकर युद्धाभ्यास स्थल तक चप्पे-चप्पे पर कमांडोज और पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रोटोकॉल के अनुसार- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा वायुसेना स्टेशन पर गणमान्य अतिथियों का स्वागत करेंगे और कार्यक्रम के दौरान उनके साथ मौजूद रहेंगे। राष्ट्रपति मुर्मू का विशेष कार्यक्रम कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 26 फरवरी की शाम जैसलमेर पहुंचेंगी और रात्रि विश्राम वहीं करेंगी। अगले दिन 27 फरवरी को वे वायुसेना स्टेशन जाएंगी और वहां पर वे वायुसेना की ताकत का जायजा लेंगी। इसके बाद, शाम को वे पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज पहुंचेंगी, जहां ‘वायु शक्ति’ युद्धाभ्यास का मुख्य आयोजन होगा। यह है वायु शक्ति-2026 इस युद्धाभ्यास में भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान, हेलीकॉप्टर और मिसाइल सिस्टम अपनी मारक क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। इसमें राफेल, सुखोई-30 एमकेआई और जगुआर जैसे विमान रात के अंधेरे में सटीक निशाना साधने का कौशल दिखाएंगे। मुख्यमंत्री के जैसलमेर प्रवास के दौरान स्थानीय प्रशासन को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि सुरक्षा में कोई चूक न हो। वायु शक्ति की पूरी खबर पढ़ें … राजस्थान- युद्ध अभ्यास में शामिल नहीं हुआ तेजस:सुखोई ने दुश्मनों का सप्लाई डिपो उड़ाया, सी-130 विमान पहली बार रात में रनवे पर उतरा राजस्थान में पाकिस्तान बॉर्डर के पास जैसलमेर के पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में भारतीय वायुसेना के युद्ध अभ्यास ‘वायु शक्ति- 2026’ की फुल ड्रेस रिहर्सल हुई। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *