राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू आज अमृतसर में:GNDU के 50 वें दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल, मेधावी स्टूडेंट्स को देंगी डिग्रियां

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज अमृतसर के दौरे पर हैं। राष्ट्रपति गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (GNDU) के 50वें दीक्षांत समारोह में मुख्य मेहमान के रूप में शामिल होंगी। इस दौरान राष्ट्रपति मेधावी स्टूडेंट्स को डिग्रियां प्रदान करेंगी। उनके आगमन को देखते हुए अमृतसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर पंजाब पुलिस और जिला प्रशासन ने अमृतसर के साथ-साथ गुरदासपुर, जालंधर, तरनतारन और लुधियाना से लगभग 2500 से अधिक अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया है। पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी है। बॉर्डर एरिया पर भी अलर्ट जारी किया गया है। अमृतसर के कार्यक्रम में राष्ट्रपति के साथ पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान, सांसद बिक्रम साहनी और सांसद गुरजीत सिंह औजला भी मौजूद रहेंगे। यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में तैयारियां शुरू यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में कनवोकेशन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। यूनिवर्सिटी में राष्ट्रपति समेत तमाम मेहमानों का इंतजार किया जा रहा है। जिन स्टूडेंट्स को डिग्रियां मिलनी हैं वो भी कार्यक्रम में पहुंच चुके हैं। यूनिवर्सिटी के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते द्वारा होटल, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और हवाई अड्डे पर सघन चेकिंग की जा रही है। यूनिवर्सिटी परिसर के अंदर और बाहर सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी तैनात हैं। GNDU आने वाली तीसरी राष्ट्रपति गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के 56 साल के इतिहास में द्रौपदी मुर्मू तीसरी राष्ट्रपति होंगी जो इस संस्थान का दौरा कर रही हैं। इससे पहले, 1969 में वी.वी. गिरि ने यूनिवर्सिटी की नींव रखी थी। डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम 31 अगस्त 2004 को श्री गुरु ग्रंथ साहिब अध्ययन केंद्र का उद्घाटन करने पहुंचे थे। राष्ट्रपति बनने के बाद उनका दूसरा अमृतसर दौरा राष्ट्रपति के रूप में द्रौपदी मुर्मू का यह दूसरा अमृतसर दौरा है। इससे पहले 2023 में उन्होंने श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेका था। राष्ट्रपति दो दिवसीय पंजाब दौरे पर हैं। आज अमृतसर में कार्यक्रम के बाद वे शुक्रवार को जालंधर के डॉ. बी.आर. अंबेडकर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) में 1452 छात्रों को डिग्रियां वितरित करेंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *