भीलवाड़ा | राष्ट्र सेविका समिति द्वारा हर वर्ष की तरह रविवार को शहर में पथ संचलन निकाला जाएगा। संचलन में राष्ट्रसेविका समिति के अखिल भारतीय सेवा प्रमुख संध्या दीदी का सानिध्य मिलेगा, जो अपना उदबोधन भी देगी। चित्रकूट धाम में संपत समय दोपहर 2 बजे रहेगा। वहीं दोपहर 2.30 से 3.25 बजे तक उदबोधन होगा। प्रचल दोपहर 3.30 बजे होगा। संचलन मार्ग चित्रकूट धाम से शुरू होकर संकटमोचन बालाजी मंदिर, गोल प्याऊ चौराहा, नेताजी सुभाष मार्केट, इंद्रा सर्किल, देहली स्वीट्स, भोपाल क्लब, सूचना केंद्र, बालाजी मार्केट, अंबेडकर सर्किल रेलवे स्टेशन, जोधपुर मिष्ठान भंडार, निर्मल साडी सेंटर, एसबीआई बैंक राजेंद्र मार्ग, चाणिक्य सर्किल होते हुए वापस चित्रकूट धाम पहुंचेंगे।


