राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन

भास्कर न्यूज | बैकुंठपुर भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया। यह प्रदर्शन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब की गिरफ्तारी के विरोध में हुआ। कुमारचौक बैकुंठपुर में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इकट्ठा हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान माहौल गर्म रहा और कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी को लोकतंत्र पर हमला किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्षी नेताओं को निशाना बना रही है। नेताओं का कहना था कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से की गई है। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह, जनपद सदस्य गणेश सिंह, नगर पालिका बैकुंठपुर उपाध्यक्ष आशीष यादव, जिला प्रवक्ता आशीष डबरे, अविनाश पाठक, जिला महामंत्री दीपक गुप्ता, सौरभ गुप्ता व अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि संघर्ष चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *