राष्ट्रीय एकता शिविर रानीगंज में शामिल हुए जिले के 10 स्वयंसेवक

भास्कर न्यूज | जशपुरनगर राष्ट्रीय सेवा योजना का राष्ट्रीय एकता शिविर रानीगंज गर्ल्स कॉलेज में 16 दिसंबर से 22 दिसंबर तक आयोजित किया जा रहा है। संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय से जशपुर जिले के 10 स्वयंसेवक हेमराज, सीमा, जलसीमा, खोलेशवरी, भारती, राज एडवीन, हेमंत, नीलम चन्द्रदेव व कार्यक्रम अधिकारी संगीता भगत इसमें शामिल हुए हैं। बता दें शिविर के प्रथम दिवस पर सभी स्वयं सेवकों ने आदिवासी वेशभूषा पहन कर अपनी आदिवासी संस्कृति से सभी को परिचित करवाया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में कर्मा नृत्य की प्रस्तुति दी। आदिवासी संस्कृति की झलक दिखाई सभी ने सराहना की चित्रकला प्रतियोगिता थीम बिरसा मुंडा में 1 स्वयंसेवक ने भाग लिया। मोनो कॉम्पीटिशन में स्वयंसेवक ने भगवान बिरसा मुंडा बन कर आदिवासी सेनानी से परिचित करवाया गया। एक्ट के माध्यम से सन्देश दिया की आदिवासियों के लिए जल जंगल हमारा अधिकार है। जंगल को हमें बचाना हैं पेड़ पौधों हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर रही रासेयो की कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि सभी स्वयंसेवक बेहतर प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ की संस्कृति को सभी राज्यों को परिचित करवाने का प्रयास कर रहे है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *