राष्ट्रीय कवि चौपाल की 60वीं काव्य गोष्ठी

दौसा| राष्ट्रीय कवि चौपाल दौसा की 60वीं मासिक काव्य गोष्ठी का आयोजन नेहरू गार्डन, दौसा पर किया गया। काव्य गोष्ठी के मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार गोपाल लाल गुप्ता व अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार सरदार सिंह गुर्जर ने की।काव्य गोष्ठी में सरदार सिंह गुर्जर वरिष्ठ साहित्यकार को राष्ट्रीय कवि चौपाल सम्मान से सम्मानित किया गया। डॉ. बृजमोहन मीणा को पीएचडी की मानद उपाधि मिलने पर चौपाल महारत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। काव्य गोष्ठी का शुभारंभ मां शारदे के चित्र पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण एवं राष्ट्रीय कवयित्री सपना सोनी द्वारा मां सरस्वती की वंदना से किया गया। उन्होंने जो शब्दों से मीत मिला दे गीत कौनसा गाउं मैं…गीत सुनाकर खूब वाह-वाही लूटी। जिलाध्यक्ष कवि कृष्ण कुमार सैनी ने सिपाही भारती मां का सदा रक्षा ही करता है…देशभक्ति रचना सुनाई…, संस्था उपाध्यक्ष बृजमोहन मीना ने अश्क मोहब्बत में तुम न बहाया करो…, वरिष्ठ सलाहकार बाबूलाल बोहरा, संरक्षक रविन्द्र चतुर्वेदी, सचिव दिनेश तूफानी महासचिव कैलाश सुमा, कोषाध्यक्ष बुद्धिप्रकाश महावर, सलमान सिकंदराबादी, कुमार जे. सन्तोष, कुसुम शर्मा, रामू मास्टर, राष्ट्रीय मिमिक्री कलाकार अशोक खेड़ला, रामबाबू शर्मा, रामेश्वर आदि ने कविता सुनाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *