कम्युनिटी रिपोर्टर | भिलाई छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर राष्ट्रीय गौरव यात्रा नाशिक से जगन्नाथ पुरी तक निकाली जा रही है। यह यात्रा 14 फरवरी को नाशिक से प्रारंभ होकर 19 फरवरी को जगन्नाथ पुरी में पूरी होगी। यात्रा 16 फरवरी की रात छत्तीसगढ़ सीमा के चिचोला, राजनांदगांव, दुर्ग होते हुए भिलाई नगर के नेहरू नगर चौक पर पहुंची, जहां भिलाई नगर कुर्मी समाज ने ढोल नगाड़े के साथ यात्रा का स्वागत, अभिनंदन किया। इस अवसर पर शिवाजी महाराज के जयकारे लगाए गए। उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। इस अवसर परछत्तीसगढ़ी कुर्मी क्षत्रिय समाज भिलाई नगर अध्यक्ष संतोष पाटनवार, युवा कुर्मी मित्र मंडल भिलाई नगर के अध्यक्ष अजय चंद्राकर, प्रदेश कुर्मी समाज के महामंत्री मोरध्वज चंद्राकर, प्रदेश मंत्री पुष्पक राज देशमुख, मिथिला खिचरिया, रीना देशमुख, सरोज चंद्रा, कुबेर देशमुख, लता देशमुख, जयप्रकाश देशमुख, देवदत्त कौशिक, डागेश्वर आदि उपस्थित थे।


