जालंधर| राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यालय गोपाल नगर में शनिवार को सभी कांवड़ियों को प्रदेश अध्यक्ष मनोज नन्हा व उनके साथियों ने सम्मानित किया। सावन के महीने में जालंधर से विनोद प्रजापति और उनके साथी श्री महालक्ष्मी मंदिर के शिवालय में पूजा कर हरिद्वार की यात्रा कर गंगा का पवित्र जल लेकर आए और शिवालय में रुद्राभिषेक किया। इन सभी का स्वागत करते हुए मनोज नन्हा ने प्रधान विनोद प्रजापति, सोनी प्रजापति, अजय गौतम, अंकुश, अवदेश, कुलवंत, सोनू, विनोद, प्रदीप, सुनील, संजीव, आकाश, अभी कृष्णा वैभव, संतोष, जसवंत, लक्की, रविंदर, विक्रम, घनश्याम, राहुल, रवि, लक्ष्मण व राजन को सरोपा डालकर व भोलेनाथ का त्रिशूल देकर सम्मानित किया। यहां संजीव शर्मा, राजेश गुप्ता, ओम प्रकाश डोगरा, किशोर भसीन व अन्य लोग उपस्थित थे।