कासं| सवाई माधोपुर राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जिले में चयनित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य कैम्प लगाए जा रहे है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जेमिनी ने बताया कि शिविरों में जांच पश्चात उपचार के लिए आवश्यकता होने पर जिला स्तर/मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया जाएगा। इन शिविरों में बच्चों की जांच व उपचार के लिए चर्म रोग, आंख, नाक, गला रोग, नेत्र रोग, बाल रोग, नेत्र सहायक मौजूद रहते हैं, जहां किशोर-किशोरियों की सम्बन्धित स्वास्थ्य समस्याओं के अनुसार उनकी जांच की जा रही है और आवश्यकता अनुसार उन्हें उच्च संस्थानों पर रेफर किया जा रहा है। शुक्रवार को कैम्प का आयोजन मित्रपुरा सीएचसी में किया गया। कैम्प में 16 बच्चों का एनिमिया, 46 बच्चों का चर्म रोग, नाक कान गला के 14, 2 का दन्त रोग, 25 का आंख एवं 3 का अन्य बीमारियों का इलाज किया गया। सीएमएचओ ने बताया कि जिले की विभिन्न सीएचसी पर प्लान के अनुसार कैम्प लगाए जा रहे है। 21 को बौंली, 23 को तलावड़ा, 24 को वजीरपुर, 25 को पिलोदा, 26 को बामनवास, 27 को अमरगढ़ चौकी, 28 को खंडीप सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जांच शिविर लगाए जाएंगे। सवाईमाधोपुर। स्वास्थ्य शिविर में बच्चों की जांच करते चिकित्सक।


