राष्ट्रीय बास्केटबॉल स्पर्धा में प्रतिभा दिखाएंगी छवि

कोरबा | राजनांदगांव में 11 से 15 जनवरी तक आयोजित होने वाली 17 वर्ष बालक-बालिका राष्ट्रीय शालेय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए कोरबा जिले की होनहार खिलाड़ी छवि तिवारी का राज्य स्तरीय टीम के लिए चयन हुआ है। छवि तिवारी एमजीएम स्कूल बालको में कक्षा 11वीं की छात्रा है। उनके पिता ओम प्रकाश तिवारी बालको कर्मचारी हैं, जबकि माता दीपज्योति तिवारी गृहिणी हैं। बचपन से ही छवि की बास्केटबॉल खेल में गहरी रुचि रही है, जिसका परिणाम आज राज्य टीम में चयन के रूप में सामने आया है। कोच हिरवस साहू, खेल एकेडमी, कोरबा सहित जिला बास्केटबॉल संघ ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले व राज्य का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *