खंडवा| राष्ट्रीय युवा दिवस पर रविवार को पंधाना में पहली बार एक मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय पंधाना और बालाजी ग्रुप खंडवा के तत्वावधान में सुबह 8 बजे मैराथन प्रतियोगिता कराई जाएगी। यह प्रतियोगिता शिक्षा एकेडमी, अनीता वेयरहाउस से प्रारंभ होकर के माणिकचंदानी बालाजी नगर पर समाप्त होगी। बालाजी ग्रुप के संस्थापक और कॉलोनाइजर रितेश गोयल ने बताया स्वामी विवेकानंद के विचारों को अपनाते हुए देश के युवा को राष्ट्र की प्रगति में अपना योगदान देना चाहिए। मैराथन प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रत्येक धावक को मैराथन कैप प्रदान की जाएगी। साथ ही प्रत्येक प्रतिभागी को सर्टिफिकेट, मेडल और ट्रॉफी दी जाएगी।


