राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आज

भास्कर संवाददाता| जैसलमेर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण व राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 22 दिसंबर को जिला एवं सेशन न्यायाधीश जैसलमेर पूरण कुमार शर्मा की अध्यक्षता में जिले के सभी न्यायिक व राजस्व न्यायालयों में इस वर्ष की चतुर्थ राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिला एवं सेशन न्यायाधीश पूरण कुमार शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत ऑफलाइन के साथ साथ ऑनलाइन माध्यम से भी आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में प्री-लिटिगेशन स्टेज पर धन वसूली के प्रकरण, विद्युत विभाग के बकाया बिलों के प्रकरण, बीएसएनएल के बकाया बिलों से संबंधित प्रकरण और न्यायालयों में लंबित प्रकरणों में दाण्डिक शमनीय अपराध, धारा 138 परक्राम्य विलेख अधिनियम, धन वसूली मामले, एमएसीटी मामले, वैवाहिक एवं भरण-पोषण के विवाद के प्रकरण निपटाए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *