राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन:आपसी सहमति से निपटेंगे लम्बित व विवाद पूर्ण मुकदमे

राजसमंद में आज चतुर्थ राष्ट्रीय अदालत का आयोजन किया गया। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, राजसमंद कार्यालय में आज चतुर्थ राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला एवं सेशन न्यायाधीश राघवेन्द्र काछवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ किया। राष्ट्रीय लोक अदालत में राजसमंद के सभी न्यायालयों में राजीनामा योग्य लम्बित एवं विवाद पूर्ण श्रेणी के मुकदमों का आपसी सहमति से शीघ्र निस्तारण किया जाएंगे। शुभारंभ के दौरान अश्विनी कुमार यादव, न्यायाधीश, एमएसीटी न्यायालय, संतोष अग्रवाल, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, राजसमंद एवं साक्षी शर्मा, सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट, राजसमंद उपस्थित रहे। इस दौरान राजसमंद क्षेत्र के बैंक, विभाग, वित्तीय संस्थानों से आए प्रतिनिधि व कर्मचारी मौजूद रहें। चतुर्थ राष्ट्रीय लोक अदालत में मुकदमों को निपटाने के लिए कई लोग पहुंचे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *