राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर प्रश्नोत्तरी हुई, विजयी छात्र-छात्राएं पुरस्कृत

भास्कर न्यूज| नर्मदा शासकीय प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक शाला अचानकपुर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। यह दिवस महान भारतीय वैज्ञानिक डॉ. सीवी रमन की प्रसिद्ध खोज रमन प्रभाव की स्मृति में मनाया जाता है। इसके लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को डॉ. सीवी रमन के जीवन, उनके वैज्ञानिक योगदान तथा विज्ञान के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। बच्चों ने स्वयं तैयार किए गए विभिन्न विज्ञान मॉडलों का प्रदर्शन किया जिन्हें उपस्थित शिक्षकों व अतिथियों ने सराहा। अंत में विज्ञान विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों में वैज्ञानिक सोच, तर्कशक्ति व नवाचार की भावना को विकसित करना रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *