राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विद्यार्थियों ने मॉडल से दिखाई वैज्ञानिक प्रतिभा

भास्कर न्यूज | पटना कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस बड़े उत्साह व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने भाषण, पोस्टर व मॉडल निर्माण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। माध्यमिक शाला स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में स्वामी आत्मानंद विद्यालय पटना की कक्षा 8वीं की मेघा सोनी ने भाषण में दूसरा स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में कक्षा 8वीं की प्राची जायसवाल व कक्षा 8वीं के कृष ठाकुर ने दूसरा स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। वहीं उच्चतर माध्यमिक स्तर पर मॉडल प्रतियोगिता में कक्षा 11वीं की प्रियांशी साहू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में कक्षा 9वीं की कीर्ति गुप्ता ने तीसरा स्थान अर्जित किया। पोस्टर प्रतियोगिता में स्वामी आत्मानंद विद्यालय हिंदी माध्यम के कक्षा 11वीं के श्याम बाबू ने पहला स्थान प्राप्त किया। सुनील जायसवाल, नम्रता व आशा मार्गदर्शक रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *