बालोद. एनईपी के तहत प्रशिक्षण में उपस्थित शिक्षक। भास्कर न्यूज | बालोद राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत फाउंडेशनल स्तर पर बालवाड़ी शिक्षकों के लिए दो दिवसीय ऑनलाइन एवं तीन दिवसीय ऑफलाइन प्रशिक्षण का आयोजन डायट अछोटी द्वारा जमरुवा में किया गया। प्रशिक्षण सत्रों में एनईपी 2020, ईसीसीई का परिचय एवं अवधारणा, खेल एवं गतिविधि आधारित शिक्षण, बच्चों की अधिगम शैली, थीम आधारित पाठ्यक्रम, दैनिक कार्य योजना, लैंगिक भेदभाव तथा बच्चों के आकलन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही प्रतिभागी शिक्षकों से संबंधित व्यावहारिक गतिविधियां भी कराई गईं। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों ने गतिविधियों पर समूह चर्चा एवं प्रस्तुतीकरण भी किया। इस प्रशिक्षण में 97 शिक्षकों ने सक्रिय सहभागिता की। कार्यक्रम के सफल आयोजन में आह्वान ट्रस्ट का विशेष सहयोग रहा, जिसकी डीएमसी एवं डायट प्राचार्य द्वारा सराहना की गई। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर/जिला संसाधन समूह के रूप में खिलानंद साहू, ठाकुरराम सिन्हा, जय कुमार साहू, मीनू ठाकुर उपस्थित रहे। वहीं आह्वान ट्रस्ट से प्रेम नारायण वर्मा एवं तुकाराम टेखरे ने भी प्रशिक्षण सत्रों में योगदान दिया।


