राष्ट्रीय संगोष्ठी के तहत बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण कराया

भास्कर न्यूज | मालखरौदा सरकारी वेदराम महाविद्यालय मालखरौदा ने माह में दो राष्ट्रीय संगोष्ठी अलग-अलग विषय पर संपन्न कराया। छत्तीसगढ़ में इको टूरिज्म: संभावनाएं, चुनौतियां और आगे की राह विषय पर महाविद्यालय परिसर में संगोष्ठी आयोजित की गई। इसके बाद पीजी के छात्र-छात्राओं के लिए 28 फरवरी को इको टूरिज्म के तहत शैक्षणिक भ्रमण कराया। इसमें मुख्य भ्रमण केंद्र गिरौदपुरी, सोनाखान, शिवरीनारायण आदि ऐतिहासिक जगह शामिल थे। कार्यक्रम कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बीडी जांगड़े के नेतृत्व में हुआ। प्राचार्य ने सभी पीजी विभाग और यूजी स्तर के अधिकारियों को अलग-अलग समितियों में विभाजित कर बच्चों को सूचीबद्ध कराया। इसमें राजनीति विभाग, समाजशास्त्र, हिंदी साहित्य, भूगोल, जंतुविज्ञान के बच्चे शामिल रहे। सुबह 6 बजे सभी 3 बसों में सवार होकर तय जगह के िलए रवाना हुए। सबसे पहले िगरौदपुरी पहुंचकर गुरुघासीदास बाबा का आशीर्वाद लिया। इस दौरान कॉलेज के जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष लोकेश चंद्रा ने आशीषवचन दिया। उन्होंने कहा कि पर्यटन स्थान में आने से मन की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है, हृदय में सकारात्मकता का उदय होता है, जिससे कार्ययोजना बेहतर होती है। दूसरे चरण में सभी सोनाखान पहुंचे, जहां प्रदेश के प्रथम शहीद वीरनारायण सिंह के स्मारक और संग्रहालय पहुंचकर बच्चों में नए विचार और ऐतिहासिक महत्व की जानकारी जुटाई। अंतिम चरम में शिवरीनारायण पहुंचकर शबरीमाता मंदिर, रामवनगमन पथ, श्रीराम जी की पावन चरण की स्तुति, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विकसित संगम स्थल और गंगा आरती देखने का सौभाग्य सभी को मिला। इस दौरान सर्वपालक संघ के अध्यक्ष व अशोक जलतारे ने पर्यटन स्थल का ऐतिहासिक महत्व सभी को बताया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सेमिनार की संयोजक डॉ. यूएन जायसवाल (सहा. प्राध्यापक), सह-संयोजक आरके कुर्रे (विभागाध्यक्ष, भूगोल विभाग), साहित्यिक विभाग से विभागाध्यक्ष, अंग्रेजी विभाग से एलआर कोसरिया, एलक्यूएसी को-ऑर्डिनेटर आरआर खूंटे, राजनीति विज्ञान विभाग से डॉ. वाईपी बघेल, जनभागीदारी सदस्य जगदीश चंद्रा, मुकेश सोनवानी, बजरंग भारती, प्रेम जांगड़े ने योगदान दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *