राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर शुरू:कानोड़िया कॉलेज की चार इकाइयों ने झालाना की लाल कुंडा बस्ती में किया स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम

कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय, जयपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना की चार इकाइयों ने लाल कुंडा बस्ती, झालाना में सात दिवसीय विशेष शिविर की शुरुआत की। राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्रीय निदेशक एस.पी. भटनागर ने शिविर का उद्घाटन किया। उन्होंने स्वयंसेविकाओं को युवा शक्ति और नागरिक शिष्टाचार का महत्व समझाया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। जिला समन्वयक डॉ. गोविंद शरण शर्मा ने डिजिटल जागरूकता पर चर्चा की। दूसरे दिन निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसमें सामान्य रोग, मनोरोग, नेत्र रोग और कान-नाक-गला रोग के विशेषज्ञों ने सेवाएं दीं। स्वयंसेविकाओं ने बस्ती में घर-घर जाकर प्राथमिक चिकित्सा और सीपीआर जैसी आपातकालीन तकनीकों की जानकारी दी। राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता मनु कम्बोज ने सोशल स्टार्टअप्स पर व्याख्यान दिया। स्वयंसेविकाओं ने अरावली भवन में सफाई अभियान चलाया और स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाई। शिविर में 200 स्वयंसेविकाओं ने भाग लिया। स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सभी को ताजा फल और पौष्टिक भोजन भी वितरित किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *