जालंधर|हंस राज महिला महाविद्यालय के केमिस्ट्री विभाग की आर. वेंकटरमन केमिकल सोसायटी द्वारा “एलिमेंट स्पॉटलाइट-डेली केमिस्ट्री कनेक्ट” नामक गतिविधि का शुभारंभ किया गया । इस पहल का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में पीरियोडिक टेबल के प्रति जागरूकता पैदा करना और उनकी वैज्ञानिक जिज्ञासा को बढ़ाना है। इस गतिविधि में छात्राओं ने विभिन्न रासायनिक तत्वों पर आधारित सूचनात्मक पोस्टर तैयार किए। विभाग की अध्यक्षा दीपशिखा ने इस कार्यक्रम की योजना बनाई और छात्राओं को इसमें सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया। प्रिंसिपल डॉ. एकता खोसला ने छात्राओं की इस सक्रिय भागीदारी और उनके जोश की सराहना की। इस अवसर पर डॉ. वंदना ठाकुर, डॉ. स्मृति वैद, तनीषा और हेमलता भी उपस्थित रहीं।


