रास्ता भटक कर रायसेन पहुंचा मूक-बधिर:पुलिस ने ई-रक्षक ऐप के जरिए परिजनों से मिलाया, साइकिल से निकला था

रायसेन थाना कोतवाली पुलिस ने एक मूक-बधिर को उसके परिजनों से मिलवा दिया। भोपाल का रहने वाला नाबालिग रास्ता भटक कर रायसेन पहुंच गया था। जानकारी के मुताबिक भोपाल निवासी 20 वर्षीय मूक-बधिर युवक गुरुवार को साइकिल से घर से निकला था। वह भटक कर रायसेन पहुंच गया था। रायसेन से करीब 20 किलोमीटर दूर एक व्यक्ति ने उसे देखकर डायल 100 को सूचना दी। इसके बाद एसडीओपी प्रतिभा शर्मा और थाना प्रभारी संदीप चौरसिया के निर्देश पर आरक्षक ओमप्रकाश लोधी और प्रधान आरक्षक हरबंस बघेल मौके पर पहुंचे। युवक से पूछताछ की पर वह न बोल सकता था, न सुन सकता था। इसके बाद रायसेन पुलिस उसे थाने लेकर पहुंची। यहां की ई-रक्षक ऐप के माध्यम से युवक की पहचान भोपाल निवासी के रूप में हुई। युवक के भाई निर्मल सिंह बघेल ने शाहपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद युवक की पहचान होने पर थाना कोतवाली पुलिस ने युवक के परिजनों को सूचना दी। शुक्रवार शाम को थाना कोतवाली पुलिस ने उसे परिजनों से मिलवा दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *