रास्ता रोकने पर बाइक सवार ने युवक को मारी गोली:जबरन होली खेलने को लेकर हुआ विवाद; दो पर हत्या के प्रयास का केस

मुरैना जिले के जौरा कस्बे में होली पर्व के दौरान रास्ता रोकने के विवाद में एक बाइक सवार ने युवक को गोली मार दी। घटना डाक घर इलाके की है, जहां दोनों पक्ष शराब के नशे में थे। गंभीर रूप से घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जौरा अस्पताल से मुरैना जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने इस मामले में एक नामजद और एक अज्ञात सहित दो लोगों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, जौरा थाना क्षेत्र के डाक घर इलाके में संजय वाल्मीक अपने ग्रुप के साथ होली खेल रहा था। इसी दौरान हरवीर सिकरवार अपने एक अन्य साथी के साथ बाइक से होली खेलकर वापस अपने घर लौट रहा था। रास्ते में संजय ने बाइक सवार हरवीर का रास्ता रोक लिया और उसे वहां से निकलने से मना किया। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त दोनों ही पक्ष काफी शराब पिए हुए थे। गुस्साए बाइक सवार ने जांघ में मारी गोली शराब के नशे में रास्ता रोकने और निकलने से मना करने पर हरवीर सिकरवार नाराज हो गया। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद गहरा गया और गुस्से में आकर हरवीर ने संजय वाल्मीक पर फायर कर दिया। गोली संजय की जांघ में जाकर लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत जौरा अस्पताल ले जाया गया, जहां से स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना प्रभारी ने कहा- दोनों पक्ष नशे में थे जौरा थाना प्रभारी एसआई पंकज यादव के अनुसार, घटना के समय दोनों पक्ष शराब के नशे में थे। घायल पक्ष ने गोली मारने वाले हरवीर का रास्ता रोका था, जिसके बाद हरवीर ने गोली मार दी। पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए हरवीर और उसके एक अन्य साथी पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *