रास्ते के विवाद में मां-बेटे से मारपीट, घायल महिला को अलवर में भर्ती कराया

अलवर| तिजारा थाना क्षेत्र के गांव खलीलपुरी में पुरानी रंजिश व रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़े में आरोपियों ने मां-बेटे व देवरानी साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद घायल महिला सीमा जाट को अलवर अस्पताल में भर्ती कराया गया। चेतन जाट निवासी खलीलपुरी ने बताया कि परिवार के ही उदयचंद जाट, वीर सिंह, सुभाष, हेमंत से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। इन लोगों एकराय होकर सोमवार देर शाम को मारपीट कर दी। मां सीमा व चाची बीच बचाव करने आई। आरोपियों ने लोहे के रॉड से मां के सिर हमला कर दिया और चाची के साथ मारपीट की। चेतन जाट ने बताया कि आरोपी पिछले तीन में उसके परिवार पर चार बार हमला हो चुके है। पिता की मृत्यु के बाद आरोपी पक्ष दबंगई दिखाते है। पुलिस को शिकायत दी गई। लेकिन, पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई नहीं रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *