राहगीरों के लिए 31 जगह लगेंगे अमृतधारा प्याऊ

जामताड़ा| मारवाड़ी युवा मंच इस बार भी भीषण गर्मी में प्यासों के लिए राहत देगा। मंच के अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि 30 अप्रैल को शहर के 31 स्थानों पर अमृतधारा प्याऊ लगाए जाएंगे। इसके साथ टोटो चालित चलंत प्याऊ की भी शुरुआत होगी। इससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को ठंडा पेयजल मिल सकेगा। अग्रवाल ने कहा कि मंच का यह अभियान समाजसेवा की दिशा में लगातार जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *