राहगीरों को लूटने वाले 5 काबू

अमृतसर | अजनाला पुलिस ने राहगीरों को लूटने वाले गैंग के 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पुलिस ने 3 दात्तर और एक कृपाण बरामद की है। एएसआई भूपेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि राहगीरों को एक गैंग तेज हथियारों के बल पर लूटते हैं और नशा भी बेचते हैं और यह अजनाला के पास इकट्ठा हुए हैं। पुलिस ने वहां रेड कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान जोबन जीत सिंह निवासी जाफर कोर्ट, राजा मसीह निवासी शेख भट्टी, नरेंद्र सिंह निवासी शेख भट्टी, आकाश मसीह निवासी जाफर कोर्ट और लवप्रीत मसीह निवासी वार्ड नंबर 6 अजनाला के रूप में हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *