भास्कर न्यूज | राजनांदगांव लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हुए आरोपी को बसंतपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब महीनेभर से फरार था। बसंतपुर पुलिस ने बताया कि 18 जनवरी की दोपहर मोहारा शराब दुकान रोड में राहगीर से मारपीट कर 3200 रुपए की लूट कर ली गई थी। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले सौरभ मानिकपुरी को पुलिस ने तत्काल गिरफ्तार कर लिया। लेकिन दूसरा आरोपी देव यदु फरार हो गया था। जिसे रविवार को पुलिस ने मोहारा क्षेत्र से ही गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है। आरोपी पर पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं।


