राहत: चलने में असमर्थ दीपेश्वर को मिली ट्राई साइकिल

जशपुरनगर | मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान का केंद्र बन गया है। बागबहार तहसील के ग्राम मयूरनाचा निवासी 28 वर्षीय दीपेश्वर पैंकरा को यहां से तुरंत राहत मिली। दीपेश्वर जन्म से ही चलने-फिरने में असमर्थ हैं। रोजमर्रा की जिंदगी में उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।दीपेश्वर ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया पहुंचकर अपनी परेशानी अधिकारियों को बताई। उनकी स्थिति को देखते हुए तुरंत संज्ञान लिया गया। उन्हें तत्काल ट्राई सायकल उपलब्ध कराई गई। ट्राई सायकल मिलते ही दीपेश्वर के चेहरे पर मुस्कान लौट आई। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताया। कहा कि अब वे अपने कामकाज के लिए स्वतंत्र रूप से आ-जा सकेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *