राहुल का पुतला फूंककर दिल्ली में अर्धनग्न प्रदर्शन का विरोध

भास्कर न्यूज| महासमुंद इंडिया एआई समिट के दौरान युवा कांग्रेस से जुड़े कथित अमर्यादित कृत्य को लेकर राजनीति गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक नेतृत्व के आह्वान पर, महासमुंद जिला अध्यक्ष स्मिता हितेश चंद्राकर के नेतृत्व में बुधवार को भाजपा महिला मोर्चा ने राहुल गांधी का पुतला दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। पुतला दहन के दौरान भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। जिलाध्यक्ष स्मिता चंद्राकर ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में अमर्यादित गतिविधियां लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक मर्यादाओं के खिलाफ हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा महिला मोर्चा महिला सम्मान और सामाजिक शुचिता के लिए सदैव मुखर रहेगी और ऐसे किसी भी कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला भाजपा अध्यक्ष येतराम साहू के मार्गदर्शन में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में महिला शक्ति ने एकजुट होकर नारेबाजी की। इस मौके पर कौशल्या बंसल, उत्तरा पहरे, निरंजना शर्मा सहित जिला एवं मंडल स्तर की पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुईं। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मांग की कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। इस अवसर पर महिला मोर्चा के साथ भाजपा के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे, जिन्होंने एक स्वर में विरोध दर्ज कराया। इस मौके पर शुभ्रा मनीष शर्मा, मीना वर्मा, प्रीति बदल मक्कड़, विजय लक्ष्मी जांगड़े, प्रमिला साहू, मधु यादव,चुनेश्वरी साहू, गिरिजा दास, कल्पना सिंहा, गीतिका सोनी, दुर्गा चंद्राकर, सुनीता साहू (पार्षद), सुनैना ठाकुर, धनेश्वरी सोनवानी, मैना कोसले, दुर्गा सर्वा, पुष्पांजलि सिंहा, चंद्रलेखा साहू, शकुन यादव, जमुना कनौजे, सुनीता यादव, गिरजा ढीवर, रेनू यादव, लता यादव, दामिनी साहू, लक्ष्मी साहू, नंदनी यादव, चंद्रमणि शर्मा, मानसी भारती एवं कुमारी यादव सहित जिला महिला मोर्चा एवं विभिन्न मंडलों की पदाधिकारी एवं कार्यकताएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *