राहुल को कथक में मिला बी ग्रेड कलाकार का दर्जा

भास्कर न्यूज | पुरूर छत्तीसगढ़ के गांवों की कला और संस्कृति अब राष्ट्रीय पटल पर अपनी पहचान मजबूत कर रही है। इसी कड़ी में जिले के गुरूर विकासखंड के अंतिम छोर स्थित ग्राम चिटौद निवासी राहुल साहू ने कथक नृत्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल किया है। ग्राम चिटौद निवासी राहुल साहू पिता तुला राम साहू को दूरदर्शन केंद्र रायपुर में आयोजित ऑडिशन के बाद कथक नृत्य में बी-ग्रेड कलाकार के रूप में मान्यता प्राप्त हुई है। प्रसार भारती, भारत का लोक सेवा प्रसारक दूरदर्शन रायपुर ने उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। राहुल साहू ने चर्चा में बताया कि दूरदर्शन से ग्रेडिंग प्राप्त करना किसी भी कलाकार के लिए गौरव की बात होती है। इसके लिए विशेषज्ञों के पैनल के समक्ष कठिन ऑडिशन और तकनीकी परीक्षा देनी पड़ती है। इस ऑडिशन में देश के विभिन्न राज्यों एवं छत्तीसगढ़ के कई जिलों से शास्त्रीय नृत्य कलाकार शामिल हुए थे, जिनके बीच राहुल ने कथक नृत्य में अपना स्थान सुनिश्चित किया। उनकी लयबद्ध प्रस्तुति, भाव-भंगिमाएं और कथक के व्याकरण पर मजबूत पकड़ ने चयनकर्ताओं को विशेष रूप से प्रभावित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *