हरसौरा| क्षेत्र के गांव माजरा अहीर निवासी राहुल यादव पुत्र अभयसिंह यादव को मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय उदयपुर से पीएचडी की उपाधि मिली है। उन्होंने प्राणी शास्त्र विभाग की प्रो. कानन सक्सेना के निर्देशन में उदयपुर क्षेत्र राजस्थान के विभिन्न आवासों में होलोमेटाबोलस कीटों की विविधता एवं प्रचुरता विषय पर शोध कार्य पूर्ण किया।


