संसद में हुई धक्का मुक्की के मामले में पूर्व भरतपुर सांसद रंजीता कोली ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। रंजीता कोली ने राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही रंजीता कोली ने कहा है कि कांग्रेस कहती है हम मोहब्बत की दुकान चलाते हैं। इस मोहब्बत की दुकान को पूरा देश देख चुका है। लोकतंत्र के मंदिर में सभी का सम्मान किया जाता है। वहां पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इस तरह की हरकत की है। संसद में हुई धक्का मुक्की के मामले पर पूर्व सांसद रंजीता कोली ने कहा कि लोकसभा परिसर में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी के वरिष्ठ सांसदों को धक्का मुक्की करके गिराया। उड़ीसा के बालासोर से BJP सांसद प्रताप सारंगी और फरुखाबाद के बीजेपी सांसद मुकेश राजपूत के चोट आई है। पूर्व सांसद रंजीता कोली ने कहा कि एक तरफ कांग्रेस कहती है कि हम मोहब्बत की दुकान चलाते हैं। इनकी मोहब्बत की दुकान पूरा देश देख चुका है। किस तरह से बुजुर्ग सांसदों को घायल किया गया है। मैं यही मांग करती हूं। राहुल गांधी के ऊपर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। हमारे लोकतंत्र के मंदिर में सभी का सम्मान किया जाता है। वहां इस तरीके से घटना न हो।


