राहुल गांधी के सामने कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े:पूर्व विधायक ने पटककर मारा, 20 मिनट में राहुल गांधी ने खत्म की मीटिंग

बिहार प्रदेश कार्यालय में सोमवार को यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जमकर गुंडागर्दी की। अंदर राहुल गांधी जिला अध्यक्षों और नेताओं के साथ विधानसभा चुनाव को लेकर बैठक कर रहे थे। उसी दौरान बाहर कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। बताया जा रहा है कि बैठक के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं के बीच तू-तू-मैं-मैं हो गई। इससे नाराज पूर्व अध्यक्ष अखिलेश सिंह बैठक के बीच से बाहर निकल गए। उनके पीछे उनका समर्थक रवि रंजन जा रहा था, तभी यूथ कांग्रेस से जुड़ा असद और पूर्व विधायक टुन्ना चोर-चोर के नारे लगाने लगे। रवि रंजन ने जब विरोध किया तो उसको दौड़ा दिया। टुन्ना ने उसे पटक दिया और लात-घूंसे से पीटने लगे। बीच में अखिलेश सिंह ने बीच-बचाव कर उसे छुड़ाया। बाहर हंगामा होता देख राहुल गांधी ने अपनी बैठक को 20 मिनट में ही खत्म कर दिया और एयरपोर्ट के लिए निकल गए। सदाकत आश्रम की 3 तस्वीर देखिए…. मारपीट के बाद कार्यकर्ता रवि रंजन ने आरोप लगाया कि मैं भूमिहार हूं और वो राजपूत है, इसलिए मुझे मारा गया। पार्टी में साजिश की जा रही है। हमारे नेता के रहते गुंडागर्दी का विरोध करते रहेंगे। काम करने वाले कार्यकर्ताओं को ही पार्टी में मिलेगी जगह राहुल गांधी ने मीटिंग में कार्यकर्ताओं से कहा- अगर चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करना है तो सभी कार्यकर्ताओं को मजबूती से तैयारी करनी होगी। सभी जाति और धर्म के लोगों के साथ समन्वय बनाकर चलना है। प्रदेश के हर घटना पर कांग्रेस को मुद्दा बनाकर प्रदर्शन करना है। बूथ लेवल पर एक्टिव रहना होगा। जो लोग काम नहीं करेंगे, उनकी पार्टी में कोई जगह नहीं होगी। बैठक से पहले राहुल ने संविधान सुरक्षा सम्मेलन में लिया था हिस्सा इसके पहले राहुल SKM के कार्यक्रम में मौजूद थे। ‘नमक सत्याग्रह आंदोलन की 95वीं वर्षगांठ’ पर यह कार्यक्रम पटना के SKM में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में नमक सत्याग्रह, नोनिया समाज और अमर शहीद बुद्धु नोनिया के योगदान के साथ ही शहीद प्रजापति रामचंद्र जी विद्यार्थी का स्वतंत्रता संग्राम में योगदान और वर्तमान में अति पिछड़ा समाज की दशा और भारतीय संविधान पर बात हो रही है। इसमें सामाजिक परिवर्तन में जगजीवन राम के योगदान पर भी चर्चा होगी। इस कार्यक्रम का मकसद अति पिछड़ा और दलित को साधना है। बेगूसराय में 1 KM की पदयात्रा इससे पहले राहुल गांधी बेगूसराय में कन्हैया कुमार की यात्रा में बेगूसराय पहुंचे थे। बेगूसराय में पदयात्रा महज 24 मिनट में खत्म हो गई। वे कन्हैया कुमार की ‘पलायन रोको और नौकरी दो’ यात्रा में 1 किमी पैदल चले। राहुल बेगूसराय में नुक्कड़ सभा को भी संबोधित करने वाले थे, लेकिन ऐन वक्त पर सभा कैंसिल कर दी गई। ————————————– ये भी पढ़ें राहुल बोले- ट्रंप की वजह से शेयर बाजार में गिरावट:पटना में कहा- देश में गरीब, आदिवासी सेकंड सिटीजन; मोदी जी माय एक्सपेरिमेंट विथ लाइज लिखेंगे सोमवार को बिहार दौरे पर पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार और RSS पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, ‘महात्मा गांधी ने माय एक्सपेरिमेंटस् विथ ट्रुथ लिखा था। मोदी जी शायद माय एक्सपेरिमेंटस् विथ लाइज लिखेंगे।’ शेयर बाजार में भारी गिरावट पर राहुल ने कहा, ‘अमेरिकी प्रेसिडेंट ट्रम्प ने शेयर बाजार की धज्जियां उड़ी दी है। आज मार्केट धराशाई हो गया है।’ पूरी खबर पढ़ें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *