गृह मंत्री अमित शाह पर टिप्पणी के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी यूपी के सुल्तानपुर की MP/MLA कोर्ट पहुंच गए हैं। राहुल कोर्ट में बयान दर्ज कराएंगे। राहुल सुबह करीब 9:30 बजे दिल्ली से लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे और यहां से सुल्तानपुर के लिए रवाना हुए। राहुल के लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान मीडिया ने उनसे बातचीत की कोशिश की, लेकिन वे हाथ हिलाते हुए सीधे गाड़ी में बैठे और रवाना हो गए। इधर, सुल्तानपुर कोर्ट के बाहर पोस्टर लगे हैं। इसमें राहुल की तस्वीर के साथ सत्यमेव जयते लिखा हुआ है। मामला 8 साल पुराना। आरोप है कि राहुल ने 2018 में कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान अमित शाह को लेकर कथित अपमानजनक टिप्पणी की थी। राहुल ने तब कहा था कि जो पार्टी ईमानदारी की बात करती है, उसका अध्यक्ष हत्या का आरोपी है। इस बयान के बाद सुल्तानपुर के भाजपा नेता विजय मिश्रा ने 4 अगस्त 2018 को राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था। सुल्तानपुर कोर्ट ने 19 जनवरी को राहुल को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया था। कोर्ट ने नेता प्रतिपक्ष के वकील काशी शुक्ला को चेतावनी देते हुए कहा था कि यह आखिरी मौका है, इसके बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
राहुल की पेशी से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-


