राह चलते युवक को बस ने मारी टक्कर, जोधपुर रेफर:गुस्साए लोगों ने रास्ता किया जाम, बनी सहमति; ओवरटेक करते हुआ हादसा

राह चलते राहगीर को एमपीटी जा रही बस ने टक्कर मार दी। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। गुस्साए लोगों ने रास्ता जाम कर दिया। घटना बाड़मेर जिले के नागाणा थाना इलाके एमपीटी रोड की है। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद ठेकेदार से बातचीत कर सहमति बनी। घायल बाड़मेर हॉस्पिटल भेजा गया। वहां से उसे जोधपुर रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है। पुलिस के अनुसार शनिवार को सुबह मुढों की ढाणी निवासी खेताराम पुत्र मजनाराम जीरो पांइट की तरफ जा रहा था। इस दौरान वहां से निकल रही बस ओवरटैक करने के चलते उसको पीछे से टक्कर मार दी। इससे खेताराम गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने गाड़ी से बाड़मेर हॉस्पिटल पहुंचाया गया। वहां पर हालात गंभीर होने पर उसे जोधपुर रेफर कर दिया गया। नागाणा थानाधिकारी जमीन खान ने बताया- हादसे के बाद घायल को जोधपुर रेफर कर दिया है। ठेकेदार के बीच वार्ता के लोगों ने रास्ता खोल दिया गया। वहीं बस को जब्त कर लिया है। फिलहाल रिपोर्ट मिली नहीं है। रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गुस्साए लोगों ने रास्ता किया जाम गुस्साए ग्रामीणों ने एमपीटी-जीरो पांइट रास्ते पर जाम लगा दिया। कंपनी में कार्यरत ठेकेदार के पहुंचने पर लोगों से वार्ता की गई। करीब एक घंटे तक चली वार्ता के बाद परिजन व लोग माने और रास्ते को खोला।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *