रिंग रोड-1 के पैरलल बनेगी नई केनाल रोड:भाठागांव से पचपेड़ीनाका जाने बचेंगे 10 मिनट

रिंग रोड-1 के पैरलल भाठागांव से भैरव सोसायटी (पचपेड़ीनाका) तक 5 किलोमीटर नई केनाल रोड बनने वाली है। इसके लिए शासन से मंजूरी मिल गई है। बजट में इसके लिए 40 करोड़ रखे गए हैं। नई सड़क बनने से 4 लाख से ज्यादा लोगों को फायदा मिलेगा। उनके इस रास्ते से आने-जाने में करीब 10 मिनट बचेंगे। क्योंकि पचपेड़ीनाका से भाठागांव के बीच जाने के लिए अभी एक मात्र रास्ता रिंग रोड-1 ही है। इसमें ट्रैफिक का दबाव ज्यादा रहता है। हैवी गाड़ियां भी चलती हैं। रोजाना सवा लाख से ज्यादा गाड़ियां गुजरती हैं। केनाल रोड बनने से लोगों को पैरलल नई सड़क मिल जाएगी। इसके लिए सर्वे शुरू हो गया है। जिस केनाल (नहर) में सड़क बनाना है उसके दोनों ओर मकान हैं। भाठागांव से भैरव नगर सोसायटी (पचपेड़ी) के बीच केनाल के किनारे 10 फीट चौड़ी सड़क हैं। इसमें अभी आना-जाना होता है। सिंचाई विभाग के नक्शे में अभी भी वहां 60 फीट चौड़ी नहर है। लेकिन हकीकत में अभी यह नहर 10 फीट का नाला बनकर रह गया है। नहर के किनारे अवैध कब्जे हो गए हैं। नहर के ऊपर लोगों ने घर भी बना लिए हैं। 5 किलोमीटर नहर के दोनों ओर 300 कच्चे व करीब 100 पक्के मकान बन गए हैं। शासन ने यहां 80 फीट चौड़ी सड़क बनाने का प्रोजेक्ट बनाया है। इसके लिए इन 400 मकानों के साथ ही अतिक्रमण भी हटाना होगा। 19 साल से सड़क बनाने की कोशिश
पिछले 19 साल यानी 2006 से इस नहर पर सड़क बनाने की कोशिश हो रही है। यह नहर जल संसाधन विभाग के अंतर्गत आती थी। शहर के बीच से गुजरने वाली इस नहर को कवर कर सड़क निर्माण करने 2006 में जल संसाधन विभाग ने राजस्व विभाग को हस्तांतरित कर दी थी। पिछले साल कलेक्टर ने इस प्रस्ताव को मंजूर का सरकार को भेजा। इन्हें मिलेेगी राहत भाठागांव से पचपेड़ीनाका के बीच मठपुरैना, संतोषी नगर, राजेंद्र नगर, भैरव नगर सोसायटी समेत कई इलाके और कॉलोनियां हैं। इनके आने-जाने के लिए रिंग रोड ही एक मात्र रास्ता है। नई सड़क बनने से इन सभी वार्डों में रहने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। काम शुरू होगा जल्द
^भाठागांव से भैरवनगर सोसायटी के बीच नहर के ऊपर सड़क बनाने पुलिस ने कई बार सर्वे किया। सड़क सुरक्षा की समिति की बैठक में दर्जनों बार प्रस्ताव रखा गया। कलेक्टर से चर्चा के बाद शासन को प्रस्ताव भेजा गया है।
डॉ लाल उमेद सिंह, एसएसपी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *