रिंटू ने नशे के खिलाफ अभियान को लेकर की मीटिंग

अमृतसर| ट्रस्ट चेयरमैन करमजीत सिंह रिंटू ने ड्रग्स के खिलाफ जंग 2.0 के तहत मजीठा रोड स्थित ऑफिस में बीडीसी मेंबर्स से मीटिंग की। उन्होंने कहा कि ड्रग के खिलाफ जंग की कैंपेन लगातार जारी रहेगी। ड्रग्स के खिलाफ लगातार सेमिनार आयोजित किया जा रहे हैं और वॉक निकाली जा रही हैं। पुलिस ने भी ड्रग्स के खिलाफ युद्ध स्तर पर अभियान छेड़ा हुआ है। जिसके तहत प्रतिदिन नशीला पदार्थ हेरोइन बरामद करके तस्करों को गिरफ्तार किया जा रहा है। एसीपी नॉर्थ गगनदीप सिंह ने कहा कि ड्रग्स बेचने वालों के विरुद्ध जानकारी देने वाले लोगों के नाम गुप्त रखे जाते हैं। इस मौके पर सीनियर डिप्टी मेयर प्रियंका शर्मा व अन्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *