रिकांगपिओ में पेड़ से लटकता मिला व्यक्ति का शव:इलाके में पहले कभी नहीं दिखा शख्स, पुलिस ने मोर्चरी में डेड बॉडी को रखवाया

किन्नौर जिला के रिकांगपिओ क्षेत्र में नालू के पास सेब के बगीचे में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पेड़ में फंदा लगा मिला। शव मिलने के बाद आसपास क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस अधीक्षक किन्नौर अभिषेक शेखर ने कहा कि पुलिस को सूचना मिली कि रिकांगपिओ के एक नालू के पास सेब के बगीचे में एक व्यक्ति पेड़ में फंदा लगाया हुआ है। पुलिस की टीम घटनास्थल पहुँच कर जांच की गई। उन्होंने कहा कि पूछताछ में उक्त व्यक्ति को इलाका में पहले कभी नही देखा गया। उन्होंने कहा कि जांच में मृतक का स्थायी पता के बारे में कोई भी दस्तावेज व पहचान पत्र नही मिला है। मृतक की लम्बाई 5 फूट 5 ईंच है। उन्होंने कहा कि उक्त व्यक्ति की शव को पहचान के लिए क्षेत्रीय हॉस्पिटल रिकांगपिओ के शव गृह में रखा गया है। कोई व्यक्ति उपरोक्त मृतक व्यक्ति को पहचानता हो तो क्षेत्री हॉस्पिटल रिकांगपिओ में शव की पहचान कर सकते हैं या पुलिस थाना रिकांगपिओ के नंबर 01786-222210 पर संपर्क कर सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *