रिकॉर्ड रूम में रखी फाइलें जली:शार्ट सर्किट से तहसील में लगी आग, पटवारी ने धुआं उठता देखा तो, अधिकारियों को सूचना दी

भरतपुर जिले के रूपवास तहसील के रिकॉर्ड रूम में आग लग गई। आग से रिकॉर्ड रूम में राखी फाइलें जलकर राख हो गई। गनीमत यह रही कि रविवार के दिन एक पटवारी तहसील में काम कर रहा था। इसलिए उसने धुआं उठता देखा और तुरंत अधिकारियों को घटना की सूचना दी नहीं तो, आग और भी ज्यादा फ़ैल सकती थी। रिकॉर्ड रूम रखी महत्वपूर्ण फाइलें जली पटवारी शिवराज ने बताया कि आज रविवार के दिन में कुछ अपना पेंडिंग काम करने के लिए तहसील में काम करने के लिए आया था। जब मैं काम कर रहा था तो, अचानक रिकॉर्ड रूम से धुआं उठता देखा। तब मैं रिकॉर्ड रूम में गया तो, वहां रखी फाइलों में आग लगी हुई थी। दमकल कर्मियों ने बुझाई आग तब पटवारी ने तहसीलदार को फोन कर घटना के बारे में बताया। तहसीलदार ने तुरंत दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। जिसके बाद तुरंत दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। तब जाकर आग बुझाया गया। गनीमत यह रही कि आग को समय पर बुझा लिया गया नहीं तो और, भी ज्यादा रिकॉर्ड जल सकता था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *