रिगजिन हायरपा को मिली लाहौल स्पीति भाजपा की कमान:बोले- सुक्खू सरकार की कुनीतियों का करेंगे पर्दाफाश, किशोरी और कटोच बने मंडल अध्यक्ष

रविवार को मनाली में लाहौल स्पीति भाजपा की बैठक हुई। बैठक में विधान सभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी रहे पूर्व विधायक रवि ठाकुर एवं चुनाव प्रभारी नाचन के विधायक विनोद कुमार मौजूदगी में सर्वसम्मति से रिगजिन हायरपा को लाहौल स्पीति भाजपा की कमान सौंपी गई। जिसकी घोषणा विनोद कुमार ने की।
वहीं लाहौल स्पीति के चुनाव प्रभारी नाचन के विधायक विनोद कुमार ने बैठक में लाहुल-स्पीति भाजपा के उदयपुर मंडल से किशोरी लाल और केलंग मंडल से तंजिन कटोच को मंडल अध्यक्ष बनाया गया। सुक्खू सरकार की कुनीतियों का करेंगे पर्दाफाश: हायरपा
नवनियुक्त लाहौल भाजपा के अध्यक्ष रिगजिन हायरपा ने कहा कि सुक्खू सरकार की कुनीतियों का पर्दाफाश कर जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। क्योंकि कांग्रेस प्रदेश की जनता से झूठे वादे कर सत्ता हथियाई है। केंद्र की जन हितैषी नीतियों को भी घर घर पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम किया जाएगा। अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *