रिटायर्ड चीफ इंजीनियर की पत्नी 8वीं मंजिल से गिरी, मौत:जल-जीवन मिशन घोटाले में जेल में है दिलीप गौड़,12 दिन पहले एसीबी ने किया था अरेस्ट

जल जीवन मिशन घोटाले में जेल में बंद रिटायर्ड चीफ इंजीनियर दिलीप गौड़ की पत्नी की 8वीं मंजिल से गिरने से मौत हो गई। वह अपने फ्लैट की बालकनी में किसी काम से गई थी, जहां बैलेंस बिगड़ने से नीचे गिर गईं। धमाके की आवाज सुनकर अपार्टमेंट के लोग पहुंचे तो वह फर्श पर लहूलुहान हालत में पड़ी तड़प रही थीं। लोगों घायल महिला को तुरंत जयपुरिया हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि पति के जेल जाने के बाद से पत्नी काफी तनाव में थी। खोह नागोरियान थाना पुलिस ने जयपुरिया हॉस्पिटल में पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। घटना जगतपुरा के वृंदा गार्डन अपार्टमेंट की सोमवार सुबह 7.15 बजे की है। पुलिस के मुताबिक, हादसे का कारण प्रथम दृष्ट्या महिला को चक्कर आना बताया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मानसिक रूप से परेशान थी महिला खोह नागोरियान SHO ओम प्रकाश मातवा ने बताया कि जगतपुरा के वृंदा गार्डन अपार्टमेंट में रहने वाली उर्मिला गौड़ (55) पत्नी दिलीप कुमार गौड़ की मौत हुई है। जल जीवन मिशन घोटाले मामले में महिला के पति दिलीप कुमार गौड़ उर्फ डीके गौड़ (रिटायर्ड तकनीकी चीफ इंजीनियर) जेल में बंद हैं। 17 फरवरी को एसीबी ने अरेस्ट किया था। कोर्ट ने 21 फरवरी को जेल भेज दिया था। घटना के समय मां और बेटा घर पर थे। पति के जेल जाने के बाद से उर्मिला गौड़ तनाव में थीं। धमाके की आवाज सुनकर लोग अपार्टमेंट से बाहर निकले SHO ने बताया कि सुबह करीब 7:15 बजे उर्मिला गौड़ अपार्टमेंट की बालकनी में किसी काम से गई थीं। बैलेंस बिगड़ने पर वह 8वीं मंजिल से नीचे ग्राउंड फ्लोर पर गिर गईं। धमाके की आवाज सुनकर अपार्टमेंट में रहने वाले लोग पहुंचे। जमीन पर लहूलुहान हालत में तड़प रहीं उर्मिला को तुरंत जयपुरिया हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टर्स ने उनको मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद खोह नागोरियान थाना पुलिस जयपुरिया हॉस्पिटल पहुंची। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस का कहना है कि चक्कर आने से उर्मिला नीचे गिर गई थीं। जयपुर से जुड़ी अपनी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें। ——— ये खबर भी पढ़िए… राजधानी में ‘भास्कर समाधान’ का असर:सीवर लीकेज दुरुस्त, सड़क मरम्मत शुरू; विक्रम सिंह बने आज के स्टार ऑफिसर राजधानी जयपुर में मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं पर अब जन आवाज असर दिखाने लगी है। दैनिक भास्कर के भास्कर समाधान सेगमेंट के माध्यम से सामने आई शिकायतों पर न सिर्फ विभागों ने संज्ञान लिया, बल्कि कई मामलों में मौके पर कार्रवाई कर राहत भी पहुंचाई गई। सीवर ओवरफ्लो, टूटी पाइपलाइन, जर्जर सड़क और आवारा कुत्तों की समस्या जैसे मुद्दों पर त्वरित कदम उठाए गए।(पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *