रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर के घर से रिवाल्वर-कैश चोरी

अमृतसर | थाना सदर के इलाके में रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर के घर से लाइसेंसी रिवॉल्वर और नकदी चोरी हो गई। शिकायत में रिटायर्ड इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह निवासी नगीना एवेन्यू ने बताया कि 15 फरवरी को लाइसेंसी रिवॉल्वर और 7 हजार रुपए घर की लॉबी में रखी अलमारी में रखे थे। 16 फरवरी को पत्नी बाथरूम में फिसलकर गिर गईं। जिस कारण उसका घुटनों का ऑपरेशन हुआ। गुरविंदर 5-6 दिन तक अस्पताल में ही पत्नी के साथ रहे। जल्दबाजी में घर से निकलते समय ड्राइंग रूम के दरवाजे की कुंडी नहीं लगा पाए थे। 21 फरवरी को घर लौटने पर अलमारी चेक करने पर रिवॉल्वर और नकदी गायब थी। पुलिस ने बताया कि मामले में केस दर्ज करने के बाद सीसीटीवी खंगाल रहे हैं। अभी तक आरोपी का कोई सुराग नहीं मिला है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *