रिफाइनरी इलाके में पुलिस की कार्रवाई, 262 ग्राम गांजा बरामद:कैबिन संचालक को किया गिरफ्तार, खरीद, फरोख्त को लेकर पूछताछ जारी

बालोतरा जिले की पचपदरा पुलिस ने रिफाइनरी इलाके में मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 262 ग्राम गांजा बरामद किया है। साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से बिक्री और खरीदी को लेकर पूछताछ कर रही है। मुलजिम बाड़मेर जिले का निवासी है। पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि रिफाइलरी इलाके के मंडापुरा गांव स्थित मदीना होटल के आसपास अवैध मादक पदार्थ की सप्लाई हो रही है। इस पर पुलिस ने होटल के पास एक केबिन पर दबिश दी। तलाशी लेने पर वहां से 262 ग्राम गांजाा बरामद किया गया। कैबिन संचालक को डिटेन किया गया। बिना वैध लाइसेंस व परमिट के बेचने पर संचालक रेखाराम (19) पुत्र रामाराम निवासी सनावड़ा पुलिस थाना सदर बाड़मेर को गिरफ्तार किया गया। पचपदरा थानाधिकारी अमराराम ने बताया- एसपी कुंदन कंवरिया के निर्देशन में अवैध शराब, डोडा-पोस्त सहित अन्य मादक पदार्थो के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। कैबिन संचालक आरोपी रेखाराम के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। फिलहाल आरोपी से गांजा कहां से लेकर आया है और किसे बेचने वाला है। इसको लेकर पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई में एसआई सुराराम, एएसआई अचलाराम, कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार, जीतूराम, लोकेश कुमार, प्रेमाराम शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *