रिवॉर्ड प्वॉइंट का झांसा, बैंककर्मी के क्रेडिट कार्ड से 1.26 लाख रु. की ठगी

मप्र ग्रामीण बैंक की महिला कर्मचारी साइबर ठगी का शिकार हो गईं। ठग ने युवती बनकर फोन किया और कहा कि क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड प्वॉइंट एक्सपायर हो जाएंगे, तुरंत रिडीम कर लें। बातों में आकर महिला ने ओटीपी बता दिया। ओटीपी मिलते ही ठगों ने महिला के 2 क्रेडिट कार्ड से 1 लाख 26 हजार रुपए निकाल लिए। बैंककर्मी ने कार्ड का बैलेंस चेक किया तो ठगी का पता चला। ठगी का एहसास होते ही नेहा शर्मा ने तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर सिरोल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि ठगों की पहचान और ट्रांजेक्शन ट्रेल के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने के प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसे ठग के झांसे में फंसी बैंककर्मी

गोकुलधाम रेजीडेंसी निवासी नेहा शर्मा मप्र ग्रामीण बैंक में पदस्थ हैं। नेहा 12 जनवरी को बैंक में ड्यूटी पर थीं, तभी उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से फोन करने वाली युवती ने खुद को क्रेडिट कार्ड सर्विस से जुड़ा हुआ बताया। उसने कहा कि नेहा जी आपके क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड प्वॉइंट आज एक्सपायर हो जाएंगे, अगर रिडीम नहीं किए गए तो लाभ खत्म हो जाएगा। ठग की बातों में आकर नेहा ने रिवॉर्ड प्वॉइंट्स रिडीम कराने की सहमति दे दी। इसके बाद ठग ने कहा कि वह ओटीपी भेजेगी, जिसे बताने पर रिवॉर्ड प्वॉइंट्स की राशि खाते में आ जाएगी। नेहा ने जैसे ही ओटीपी साझा किया, उसी समय उनके एयू बैंक क्रेडिट कार्ड से 29,003 ट्रांजेक्शन हो गया। इस पर एयू बैंक से कॉल आया। बैंक कर्मियों ने ट्रांजेक्शन की पुष्टि चाही, जिस पर नेहा ने किसी भी लेन-देन से इनकार किया। इसके बाद बैंक ने उनका क्रेडिट कार्ड ब्लॉक कर दिया। जब नेहा ने अपने एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड का बैलेंस चेक किया तो उससे 97,420 रुपए निकले चुके थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *