सरगुजा जिले में रिश्ते को कलंकित करते हुए रिश्ते के बड़े पिता ने 4 साल की मासूम बच्ची का रेप किया। पीड़िता एवं उसकी बड़ी बहन (11वर्ष) को उसके पिता ही अपने रिश्ते के बड़े भाई के घर छोड़कर काम करने गया था। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना गांधीनगर थानाक्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, गांधीनगर थानाक्षेत्र निवासी युवक तीन दिनों पूर्व काम पर जाने से पहले अपनी दो बेटियों को रिश्ते के बड़े भाई के घर छोड़कर गया था, ताकि बच्चों की देखरेख हो सके। रविवार को दो दिनों बाद युवक वापस लौटा को छोटी बेटी ने बताया कि बड़े पिता ने उसके साथ गलत हरकत की है। पीड़िता की बड़ी बहन ने पिता को जानकारी दी कि उसने बड़े पिता को छोटी बहन के साथ गलत हरकत करते देखा। थाने में रिपोर्ट दर्ज, आरोपी गिरफ्तार
युवक ने बेटियों के साथ गांधीनगर थाने पहुंच घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। बच्ची के पिता ने बताया कि वह रिश्ते में बड़े भाई के घर बच्चों को सुरक्षा की दृष्टि से छोड़कर गया था। उसे घर की देखरेख के लिए भी कहा था। वे आरोपी पर कड़ी कार्रवाई चाहते हैं। ASP अमोलक सिंह ने बताया कि मामले में पॉक्सो एक्ट एवं रेप की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। आरोपी (40वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया गया है।


