रिश्वत के आरोपी अफसरों की ACB कोर्ट में पेशी:900 करोड़ का जल जीवन मिशन घोटाला मामला; एक दिन पहले अलग-अलग जगह से पकड़ा था

900 करोड़ के जल जीवन मिशन (JJM) घोटाला मामले में गिरफ्तार 9 अफसरों की आज ACB कोर्ट में पेशी है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम अफसरों को लेकर कोर्ट पहुंची है। एसीबी की ओर से कोर्ट में आरोपियों का रिमांड मांगा जाएगा। ताकि घोटाले से जुड़े अन्य तथ्यों, दस्तावेजों और संभावित संलिप्त लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा सकें। विशिष्ट न्यायालय भ्रष्ट्राचार अधिनियम क्रम स. – 1 में आरोपियों को पेश किया गया है। सभी को एक ही गाड़ी से कोर्ट लाया गया। एसीबी के अधिकारी जलदाय विभाग के इस भ्रष्ट्राचार को लेकर बड़ी संख्या में फाइलों को लाल कपड़े में लेकर कोर्ट पहुंचे है। इन अफसरों को कोर्ट में किया पेश ACB ने 17 फरवरी को जयपुर, बाड़मेर, जालोर, सीकर, बिहार, झारखंड और दिल्ली सहित 15 जगहों पर कार्रवाई की गई थी। इसके बाद चीफ इंजीनियर जयपुर शहर केडी गुप्ता, तत्कालीन मुख्य अभियन्ता पीएचईडी परियोजना जयपुर दिनेश गोयल, रिटायर्ड तकनीकी चीफ इंजीनियर जयपुर डीके गौड, तत्कालीन अधीक्षण अभियन्ता सिविल पीएचईडी, जयपुर निरिल कुमार हाल चीफ इंजीनियर चूरू, तत्कालीन वित्तीय सलाहकार, जल जीवन मिशन, पीएचईडी जयपुर सुशील शर्मा, अतिरिक्त मुख्य अभियंता जयपुर (तत्कालीन सचिव आरडब्लयूएसएसएमची) शुभांशु दीक्षित, रिटायर्ड अतिरिक्त मुख्य अभियन्ता पीएचईडी क्षेत्र प्रथम, जयपुर अरुण श्रीवास्तव, रिटायर्ड अधीक्षण अभियन्ता, पीएचईडी पीआईयू-द्वितीय, डीडवाना महेन्द्र प्रकाश सोनी (एमपी सोनी), तत्कालीन अधिशाषी अभियन्ता, पीएचईडी, शाहपुरा जयपुर हाल निलंबित विशाल सक्सेना को गिरफ्तार किया गया था। सभी को आज कोर्ट में पेश किया गया। ACB ने फर्जी बिलों और वित्तीय गड़बड़ियों को लेकर की कार्रवाई सूत्रों के अनुसार, जल जीवन मिशन के तहत हुए कार्यों में कथित अनियमितताओं, फर्जी बिलों और वित्तीय गड़बड़ियों को लेकर यह कार्रवाई की गई है। एसीबी इस मामले में ठेकेदारों, अधिकारियों और अन्य संबंधित लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। फिलहाल कोर्ट के फैसले के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी, वहीं एसीबी की जांच प्रक्रिया लगातार जारी है। हम इसे लगातार अपडेट कर रहे हैं.. ये खबर भी पढ़िए- राजस्थान- PHED का चीफ इंजीनियर ताज होटल से गिरफ्तार:रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल के ठिकाने पर भी ACB की छापेमारी, 9 अफसरों को पकड़ा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) के चीफ इंजीनियर दिनेश गोयल को उदयपुर के फाइव स्टार होटल ताज अरावली से आज (मंगलवार) सुबह गिरफ्तार किया गया। (पढ़िए पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *